फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को एमडी अकादमी ने स्लेज हैमर अकादमी को 54 रन से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में एमडी अकादमी ने 39.2 ओवर में 224 रन का स्कोर खड़ा किया। सत्यम ने 70 और मनीष ने 50 रन का योगदान दिया। प्रांजल ने तीन और अथर्व को दो विकेट मिले। जवाब में स्लेज हैमर की टीम 170 रन पर ढेर हो गई। प्रांजल ने 39 और सत्यम ने 36 रन का योगदान दिया। दक्ष चौधरी ने तीन और प्रणव और हर्ष ने दो-दो विकेट लिए। दक्ष चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद