फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सवारियों की संख्या कम होने पर डबवाली जाने वाली बस बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बस डिपो से डबवाली को जाने वाली बस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इस बस में पिछले कई दिनों से सवारियों की संख्या काफी कम थी।
बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज 160 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। जिनमें से एक बस गुरुग्राम के रास्ते डबवाली को जाती थी। यह बस करीब 2 महीने पहले यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई थी। लेकिन अब यात्रियों की संख्या कम होने के चलते इस बस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। यह बस बल्लभगढ़ बस डिपो से गुरुग्राम के रास्ते रोहतक, हिसार, सिरसा होते हुए डबवाली को जाती थी। बस में सवारियों की संख्या कम होने से रोडवेज विभाग के राजस्व में काफी नुकसान हो रहा था। इसलिए उच्च अधिकारियों के आदेश पर इस बस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें