संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने के लिए जिले में 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से एक साइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस साइकिल यात्रा का शुभारंभ हरियाणा सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर कि ओर से किया जाएगा। यह यात्रा सुबह 10 बजे सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर से शुरू होगी, जिसमें खिलाड़ियों, युवाओं, स्कूली बच्चों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सभी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश कुमार फागना भी मौजूद रहेंगे। यह सभी इस अवसर पर जनप्रतिनिधि युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और मेजर ध्यानचंद की खेल भावना को अपनाने का संदेश देंगे।