फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेट्रोल पंप खोलने व कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप खोलने व कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगी
विज्ञापन

पलवल। जिले में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामलों में साइबर ठगों ने दो लोगों को निशाना बनाया और कुल साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी की। साइबर थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में किठवाड़ी चौक के समीप रहने वाले नरेश ने शिकायत दी कि 8 सितंबर को उसके खाते से अचानक 500 रुपये कट गए। कस्टमर केयर से संपर्क करने पर उसे वीडियो कॉल आई और कई जानकारियां मांगी गईं। इसके बाद उसके खाते से दो बार में कुल एक लाख रुपये कट गए। दूसरे मामले में बसंत विहार निवासी अजय मलिक ने शिकायत दी कि पेट्रोल पंप खोलने के नाम पर साइबर ठगों ने उन्हें लोन दिलाने का झांसा दिया और उनसे करीब ढाई लाख रुपये ठग लिए। 27 अगस्त को पैसे खाते से कटने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें