फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो फसलों की खरीद: तेवतिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पृथला विधायक ने मोहना अनाज मंडी का दौरा कर सुनीं किसानों व आढ़तियों की समस्याएं अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के नव-निर्वाचित विधायक रघुबीर तेवतिया ने सोमवार को मोहना अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान वहां मौजूद किसानों व आढ़तियों ने उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। इस अवसर पर विधायक ने मंडियों में धान की सरकारी खरीद न होने की बात कही। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद करने की सरकार से मांग की।
आढ़तियों ने कहा कि मंडियों में किसानों द्वारा धान की फसल लाई जा रही है लेकिन सरकारी खरीद एजेंसियों ने किसानों की एक बोरी फसल भी नहीं खरीदी है। उन्होंने कहा कि कैसी विडंबना है कि एक ओर से सरकार किसान हितैषी होने का दम भरती है और फसलों की खरीद नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 रुपये घोषित किया है लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि निजी एजेंसी 1900 रुपये ये लेकर 2000 रुपये तक किसानों की धान की फसल को खरीद रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पलवल और मोहना अनाज मंडी में आजतक एक भी बोरी की खरीद नहीं हुई है। इस मौके पर मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन सतीश, इन्द्राज सिंह, मनोज, प्रेम सिंह, अमर सिंह, डॉ. सुरेन्द्र, मुकेश खूंटेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें