फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूममेट ने बताया, 'इंस्पेक्टर अमित ने बेरहमी से की थी पूजा की पिटाई'

Sat, 07 May 2016 10:53 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

  • पहले रूममेट रही मिडी रिबा ने अमर उजाला से बातचीत में इंस्पेक्टर की ज्यादतियों की दी जानकारी 
  • एक अप्रैल को हुई थी दोनों की अंतिम बातचीत, किया दावा नहीं कर सकती सुइसाइड
विज्ञापन
पूजा त‌िवारी का घायल हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्रकार पूजा पर इंस्पेक्टर अमित कुमार की ज्यादती की कहानी अब परत दर परत खुलने लगी है। वर्ष 2011 में साउथ एक्स दिल्ली में पूजा की रूममेट रही अरुणाचल प्रदेश की मिडी रीबा ने 'अमर उजाला’ को बताया कि इंस्पेक्टर अमित ने सितंबर 2015 में उसके सामने रात में पूजा की बेरहमी से पिटाई की थी।
विज्ञापन


इससे उसके हाथ टूट गए थे। बीच-बचाव में हमें भी चोटें आई थी। उस घटना की एक फोटो भी मिडी ने उपलब्ध कराया, जिसमें पूजा के हाथ में गर्म पट्टी बंधी हुई है। दोनों की अंतिम बातचीत एक अप्रैल को हुई थी। मिडी ने दावा किया कि पूजा कभी सुइसाइड नहीं कर सकती।

नोएडा में हुई थी दोस्ती
रूममेट रही मिडी ने बताया कि वर्ष 2010-11 में पूजा नोएडा नौकरी की तलाश में आई थी। उस दौरान मै भी मीडिया हाउस में काम करती थी। पूजा की एक परिचित प्रियंका तिवारी भी एक अखबार में काम करती थी।
विज्ञापन


पड़ोसी होने के कारण दोनों में जान पहचान हुई और फिर दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद नौकरी मिलने पर पूजा दिल्ली के साउथ एक्स में शिफ्ट हो गई थी। उसी दौरान दोनों रूममेट रहे।

पीटने के बाद अस्पताल भी नहीं ले गया अमित

पूजा त‌िवारी की दोस्त म‌िडी र‌ीवा - फोटो : अमर उजाला
मिडी ने बताया कि सितंबर 2015 में वह कहीं टूर पर जाने वाली थी। 13-14 सितंबर के आसपास वह फरीदाबाद पूजा तिवारी के पास आई थी। एक दिन पूजा ने अमित को फोनकर परिचय कराने के लिए बुलाया था।

डेट तो नहीं पता लेकिन उस रात मेरी जिंदगी की सबसे डरावनी रात थी। क्योंकि मेरे सामने किसी बात को लेकर अमित ने पूजा का बाल पकड़कर पटक दिया और बेरहमी से पिटाई की।

मिडी का दावा है कि उन्होंने बचाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। बल्कि बीच-बचाव में उसे भी चोटें आई। कहने के बाद भी अमित ने पूजा को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया और रात करीब 3-4 बजे कमरे से निकल गया। 25 सितंबर 2015 को मिडी पूजा के यहां से टूर पर चली गई।
विज्ञापन

दो बार तुड़वाई थी पूजा की शादी

पूजा की मुंहबोली भाभा एनआईटी-5 निवासी ऊषा भाटिया और रूममेट मिडी रिबा का कहना है कि पूजा की शादी दो-तीन बार तय हुई थी लेकिन अमित ने शादी तुड़वा दी थी।

भाटिया का दावा है कि एक लड़का जिससे पूजा की शादी तय हो रही थी उसने रोका करने के लिए सोने की अंगूठी, नथ और कपड़े भी दिए थे। सामान लेकर जब पूजा अपने कमरे पर आई तो अमित ने उसे खूब झाड़ लगाई और शादी तोड़ने का दबाव बनाया। बाद में शादी टूट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें