2 जनवरी को उसकी हत्या कर शव आगरा नहर पर बने सेक्टर-17 से बीपीटीपी पुल के बीच में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन शव झाड़ियों में फंस गया। इसके बाद उसने 6 जनवरी को खुद ही छात्रा की नानी को फोन कर हत्या की सूचना दे दी।
एसीपी की अगुवाई में गठित की गई टीम ने सिंहराज को वजीरपुर मास्टर रोड से गिरफ्तार किया था। वह सेक्टर-16 स्थित सिटी अस्पताल में गार्ड की नौकरी करता था। डीसीपी क्राइम ने बताया कि वह सुबूत मिटाने के लिए शवों को आगरा नहर में फेंक देता था। लेकिन 22 वर्षीय छात्रा का शव झाड़ियों में फंस गया। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।
इन वारदात में भी था शामिल
- दिसंबर 2019 में चाय की रेहड़ी लगाने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
- अगस्त 2020 में एक अन्य किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। वह अस्पताल के एक कर्मचारी की बहन थी
- जून 2021 में एक अन्य किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।