एटीएम हैंग कर रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। एटीएम हैंग कर उसमें से रुपये निकालने के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि पहले वह बैंकों में खाता खुलवाकर रुपये जमा कराता था। इसके बाद उस बैंक के एटीएम को हैंग कर रुपये निकाल लेता। इससे उसके खाते से रुपये तो निकलते थे, मगर उसके खाते से रुपये के लेनदेन की प्रक्रिया दर्ज नहीं होती थी। ऐसे में वह बैंक में शिकायत कर बैंक से दोबारा पैसे ऐंठ लेता था। गिरफ्तार युवक की पहचान गांव खेड़ा नूंह निवासी मोहम्मद अल्ताफ के रूप में हुई है। दो दिन पहले सेक्टर-16 में वह एटीएम से रुपये निकालने के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ा था, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया था।