ऑटो में महिला के पर्स से 25 हजार रुपये चुराए
फरीदाबाद। ऑटो में सवार होकर सेक्टर-12 से नीलम चौक स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया आ रही एक महिला के पर्स से किसी ने 25 हजार रुपये चुरा लिए। महिला ने आशंका जताई है कि उनके साथ ऑटो में बैठी दो महिलाओं ने रुपये चुराए हैं। थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी कैलाशवती ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को स्टेट बैंक आफ इंडिया में रुपये जमा करवाने के लिए जा रही थी। वह सुबह करीब 10.30 बजे सेक्टर-12 से ऑटो में सवार हुई और नीलम चौक पर उतरी। इस दौरान ऑटो में उसके साथ दो और महिलाएं भी बैठी थीं, जिन्होंने मुंह ढक रखा था। जब वह बैंक में पहुंची तो देखा कि उनके बैग में रखे 24,700 रुपये गायब थे। महिला ने आशंका जताई है कि ऑटो में उनके साथ बैठी महिलाओं ने ही रुपये चुराए हैं। ब्यूरो