फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर ठगों ने खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगों ने खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये
विज्ञापन

फरीदाबाद। एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर साइबर ठगों ने एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर प्रवेश अरोड़ा के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। रुपये दिल्ली में एटीएम से निकाले गए हैं। समय रहते उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर को फोन कर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया। इससे खाते में पड़े ढाई लाख रुपये बच गए। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस की साइबर अपराध जांच शाखा मामले की जांच कर रही है। स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी निवासी प्रवेश अरोड़ा दिल्ली स्थित एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को करीब 12 बजे उनके फोन पर खाते से 10 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। फोन पर मेसेज आने की घंटी बजने से उनकी आंख खुल गई। उन्होंने मोबाइल चेक किया तो खाते से 10 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज था। इससे पहले कि कुछ समझ आता, 10 हजार रुपये निकाले जाने का दूसरा मेसेज मिला। उन्होंने तुरंत कस्टमर केयर को फोन कर कार्ड ब्लॉक कराया। मगर तब तक 10-10 हजार कर उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। इसके बाद उन्होंने अपना एटीएम कार्ड देखा तो वह उनके पर्स में ही रखा था। इससे साफ है कि किसी ने उनके एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर खाते से रुपये निकाले हैं। प्रवेश के अनुसार उन्होंने करीब तीन महीने पहले अपने कार्ड से रुपये निकाले थे। ऐसे में उन्होंने संदेह जताया है कि कार्ड का क्लोन तैयार करने में बैंक के किसी कर्मचारी की भी भूमिका रही होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें