फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम में सोना जीतने का झांसा दे सुनार ने ठगे लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इनाम में सोना जीतने का झांसा दे ठगे लाखों रुपये
विज्ञापन

- लोगों ने रुपये वापस मांगे तो किया इंकार, पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में स्थित एक सुनार ने लॉटरी सिस्टम के माध्यम से कई लोगों के लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशोका एन्क्लेव निवासी वंदना तंवर ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-10 निवासी सुनार मनोज की ओल्ड फरीदाबाद में दुकान है। मनोज ने कुछ समय पहले उन्हें एक स्कीम बताई थी, जिसमें हर महीने उनसे किस्त ली जाती थी। इस स्कीम में कई लोगों को जोड़ा गया था। बताया गया था कि हर महीने किसी न किसी को इनाम के रूप में सोना मिलेगा। वंदना तंवर के अलावा कई लोगों ने 40 से 50 हजार रुपयों की किस्तें भर दीं। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ इनाम निकलने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। सभी लोगों ने अपना रुपया वापस मांगा तो सुनार ने रुपया देने से इंकार कर दिया, तब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है, वे शिकायतें लेकर आएंगे तो उनको भी जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें