ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल
फरीदाबाद। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन समय पार करते ट्रेन की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। रेलवे पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब सवा 8 बजे हुआ। मृतक व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय रामानंद के रूप में हुई है, जो की इंद्रा कॉलोनी में रहता था। रामानंद सुबह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। रामानंद के साथ एक और व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था, जिसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लाइन पार करते वक्त दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे की रामानंद की मौत हो गई। घायल को बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। ब्यूरो