फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये कीमत की देशी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चोरी से ले जाई जा रही शराब पकड़ी
फरीदाबाद। हथीन से जींद ले जाई जा रही 1200 पेटी देशी शराब को चोरी से सेक्टर-65 में उतारते समय सीआईए सेक्टर-65 टीम ने पकड़ा। टीम ने कैंटर सहित पेटियों को जब्त कर चालक नाजिर को गिरफ्तार किया है। नाजिर के मुताबिक जींद में किसी योगेश नामक व्यक्ति के यहां यह शराब उतारी जानी थी। सेक्टर 65 सीआईए को रविवार सुबह सूचना मिली की सेक्टर 65 स्थित ठेके में एक देशी शराब से भरा कैंटर खाली किया जा रहा है, यह शराब जींद ले जाई जानी थी लेकिन इसे अवैध ढंग से यहीं उतारा जा रहा है। सूचना पर इंस्पेक्टर वरुण दहिया की अगुवाई में एक टीम ने ठेके पर छापा मारा। वहां पुलिस को 14400 बोतल यानि 1200 पेटियां मिलीं। इसकी कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है। पकड़े गए चालक नाजिर ने बताया कि उसे हथीन फैक्ट्री से किसी योगेश नामक ठेकेदार के पास यह शराब का जखीरा पहुंचाना था और उसने फरीदाबाद के सेक्टर 62 बाईपास पर पहुंचकर उस योगेश को फोन किया। जिसने उसे सेक्टर 65 के ठेके पर सारी पेटियां उतारने को कहा लेकिन जब तक वह पेटी उतार पाते शाखा के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि पहले भी इसी तरीके से शराब की गाड़ियां उतरती रहती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें