युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपी गिरफ्तार
बल्लभगढ़। सेक्टर-56 स्थित एक कबाड़ गोदाम में दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन आरोपियों नवाब, इब्राहिम और साबिर को को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को, जबकि जगमाल और अजहर को शुक्रवार को पकड़ा गया। पुलिस ने इनमें से नवाब को एक दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि बाकी दोनों जेल भेज दिए गए हैं।
शुक्रवार को गिरफ्तार जगमाल और अजहर को पुलिस शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एनआईटी महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील के अनुसार इसमें मुख्य आरोपी नवाब है। उसने युवती को उसके पिता के हत्या के मामले में सहयोग करने का झांसा दिया था। वह बदरपुर बॉर्डर से बुधवार शाम करीब सात बजे युवती को अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर सेक्टर-56 स्थित जगमाल के गोदाम पर पहुंचा था। इसके बाद बाकी आरोपी वहां आ गए और युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया।