फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी बन कर महिला से गहने ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस कर्मी बन कर महिला से गहने ठगे
फरीदाबाद। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा जांच के नाम पर बदमाशों ने एक महिला के जेवर उतरवा लिए और फरार हो गए। गहनों की जगह नकली कंगन अंगूठी निकलने पर पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर सेंट्रल थाने की पुलिस बदमाशों को ढूूंढ रही है। सेक्टर 17 में रहने बृहस्पतिवार की दोपहर किसी काम से वह घर से निकली थी। काम निपटाने के बाद वह रिक्शे पर सवार होकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में खड़े दो युवकों ने अपना परिचय पुलिस कर्मचारी के रूप में देते हुए उनका रिक्शा रुकवा लिया। दोनों ने बताया कि वे गणतंत्र दिवस के कारण जांच कर रहे है। रिक्शा चालक का नाम पता लिखने के बाद दोनों ने महिला को कहा कि इन दिनों यहां लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई है। ऐसे में वह गहने पहन कर न निकला करें। जिसके बाद दोनों ने महिला को बातों में उलझा कर गहने उतरवा लिए। गहने एक कागज में लपेट कर महिला को लौटा दिए और वहां से चले गए। घर पहुंच कर महिला ने कागज खोला तो उसमें सोने की बजाए नकली गहने थे। धोखाधड़ी का पता चलते ही पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें