फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ हजार की रिश्वत लेते हुए सहायक लाइनमैन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ हजार की रिश्वत लेते हुए सहायक लाइनमैन गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। बिजली निगम में एक सहायक लाइनमैन आजाद सिंह को विजिलेंस टीम ने डेढ़ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एनआईटी की सुंदर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक से आरोपी बंद मीटर बदलने के नाम पर सरकारी शुल्क से अलग डेढ़ हजार रुपये की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी विजिलेंस से की थी।
विजिलेंस के इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि एनआईटी सुंदर कॉलोनी में रहने वाले प्रह्लाद के घर उसकी पत्नी भगवती के नाम बिजली का कनेक्शन है। प्रह्लाद का मीटर पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा था। इसके कारण उसने बिजली निगम में मीटर बदलवाने को अर्जी लगाई थी। इसका सरकारी शुल्क भी उसने जमा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व पीड़ित प्रह्लाद ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि मीटर बदलने की एवज में सहायक लाइनमैन डेढ़ हजार रुपये मांग रहा है। इस पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछा दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित को केमिकल लगे डेढ़ हजार रुपये देकर जवाहर कॉलोनी के साठ फुटा रोड स्थित डबुआ बिजलीघर भेजा गया। पीड़ित ने सहायक लाइनमैन आजाद सिंह को जैसे ही डेढ़ हजार रुपये थमाए, वैसे ही विजिलेंस टीम ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें