फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक पर छापा, डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में एक क्लीनिक पर छापा मार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। दोनों डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव भगत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती गायब है। पुलिस ने युवती की गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को जानकारी मिली की महिला संजय कॉलोनी स्थित श्रीराम नर्सिंग होम में भर्ती है। मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम नर्सिंग होम में जांच के लिए पहुंची तो पता चला युवती अपनी मां के साथ वहां से जा चुकी है। टीम को शक हुआ कि यहां महिला का गर्भपात किया गया है। इसी आधार पर टीम ने अस्पताल का रिकॉर्ड खंगाला तो मौके पर मौजूद डॉक्टर हेत सिंह और संदीप के पास कोई डिग्री नहीं मिली। पुलिस ने इंडियन मेडिकल काउंसिल और ड्रग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों झोलाछाप डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया। नर्सिंग होम सील कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें