फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी ने की बच्ची के साथ गंदी बात, प्रबंधन ने स्कूल से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से सफाईकर्मी ने की अश्लील हरकत
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-87 स्थित एक निजी स्कूल में यूकेजी की बच्ची के साथ सफाईकर्मी ने गलत हरकत की। इस दौरान बच्ची के परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने स्कूल प्रबंधन व पुलिस को इसकी शिकायत दी। शिकायत मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने सफाईकर्मी को नौकरी से निकाल दिया है। इस दौरान पुलिस पर मामले में समझौता करवाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इससे इंकार करते हुए न तो शिकायत मिलने और न ही समझौता करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार घटना बृहस्पतिवार की है। शिकायत देने पर पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार दो दिन दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर उनका आपसी तौर पर समझौता करवा दिया। मगर पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली थी, बल्कि इस बारे में जानकारी मिलने पर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने खुद ही स्कूल प्रबंधन को बुलवाकर मामले की जानकारी ली और स्कूल का दौरा भी किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पीड़ित परिजनों ने पुलिस को शिकायत देने से इंकार कर दिया था। वहीं स्कूल प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर सफाईकर्मी को निकालने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें