घर से जेवर-नकदी और मोबाइल चोरी
बल्लभगढ़। चोरों ने सेक्टर-25 स्थित एक मकान में सेंध लगाकर वहां से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। इसके अलावा एक मकान से चोर मोबाइल फोन चुरा कर ले गए। सेक्टर-25 कृष्णा कॉलोनी निवासी ब्रिज मोहन ने थाना सेक्टर-58 पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रविवार रात को चोरों ने उनके घर में सेंध लगाकर वहां से सोने की चेन, टॉप्स, एक जोड़ी पाजेब, मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी और मोबाइल फोन सहित कुछ नकदी चोरी कर ली है। पुलिस ने ब्रिज मोहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह रघुवीर कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी ज्योति ने थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज करवाया है कि चोरों ने उनके घर से उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो