संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
फरीदाबाद। भैंसरावली गांव निवासी प्रकाश की पत्नी संतोष (42) की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई राजीव ने जीजा सहित आठ ससुरालियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। मामले की जांच जारी है।
मृतका संतोष के भाई राजीव निवासी गांव नरियाला के मुताबिक, उसकी बहन की शादी 15 साल पहले प्रकाश के साथ हुई थी। आरोप है कि प्रकाश ने अपने परिजनों के साथ मिलकर शनिवार सुबह संतोष की हत्या कर दी। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी, जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।