फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति की पत्नी ने हत्या करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति की हत्या करवाई
विज्ञापन


फरीदाबाद। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति की पत्नी ने हत्या करवा दी। महिला के प्रेमी ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर रविवार रात महावतपुर के खेतों में प्रेमिका के पति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की। थाना भूपानी पुलिस मृतक की पत्नी सहित उसके प्रेमी व रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
मूलरूप से छौली मीरपुर, मथुरा निवासी रामप्रसाद उर्फ भूरा, पिछले कई सालों से भारत कॉलोनी, हनुमान नगर में पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। रामप्रसाद ऑटो चालक था। पुलिस के अनुसार रविवार रात को करीब 9.30 बजे भूरा को किसी ने फोन किया और ऑटो महावतपुर के लिए बुक किया। रामप्रसाद राजी हो गया। इस पर फोन करने वाले ने उसे खेड़ीपुल पर बुलाया, जहां से वह सवारी लेकर महावतपुर के लिए चल दिए। रात करीब 12.30 बजे भूपानी थाना पुलिस को सूचना मिली कि महावतपुर के पास खेतों में खड़े एक ऑटो में युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मृतक की पहचान रामप्रसाद के रूप में हुई। रामप्रसाद की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सतबीर ने बताया कि रामप्रसाद के भाई ने बताया कि उसकी भाभी मीना के गुलजार नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। इसको लेकर अक्सर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। रामप्रसाद के परिजनों ने आशंका जताई कि उसकी हत्या पत्नी ने ही करवाई होगी। पुलिस ने मीना से पूछताछ की तो उसने गुलजार का नाम लिया। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गुलजार ने दिल्ली निवासी अपने एक रिश्तेदार की मदद से रामप्रसाद की हत्या की है। पुलिस ने गुलजार के रिश्तेदार को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर किया है और हिरासत में ली गई रामप्रसाद की पत्नी और दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन


हत्या के बाद बचने को रचा नाटक
पुलिस के अनुसार रात को हत्या की जानकारी से पहले ही उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि गांव महावतपुर से दो पक्षों का झगड़ा हो रहा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। जांच करने पर पता चला कि गांव महावतपुर निवासी गुलजार के भाई के साले उनके घर आए थे और उन्होंने गुलजार आदि पर हमला कर दिया। इस झगड़े में गुलजार के सिर में चोट भी लगी है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थोड़ी देर बाद ही हत्या की सूचना मिली तो पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की। इस दौरान रामप्रसाद के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मीना का गुलजार के साथ संबंध है। यह सुनकर पुलिस हैरान रह गई। गुलजार झगड़े के मामले में उस समय थाने में ही था। उसने बचने के लिए झगड़े का नाटक रचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें