फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, पड़ोसियों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, पड़ोसियों पर आरोप
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं से उनके पड़ोस में रहने वाले युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

सेंट्रल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराए मामले में बताया कि वह यहां एक मकान में किराए पर रहती है। उसका पति एक कंपनी में काम करता है। दो मार्च को वह रात को अपने पति का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला प्रमोद वहां आया और जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। प्रमोद ने इस बारे में किसी को भी बताने पर उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। दूसरी घटना थाना सारन क्षेत्र की है। 34 वर्षीय पीड़ित महिला ने भी अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि गत 29 मार्च की रात को वह घर में अकेली थी। रात करीब दस बजे पड़ोसी गगन उसके कमरे में घुस आया। आरोपी ने उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें