फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच ने थाने में किया हंगामा, महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरपंच ने थाने में किया हंगामा, महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित महिला थाने में छेड़छाड़ के मामले में पैरवी करने पहुंचे नशे में धुत एक सरपंच ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला पुलिस ने जब मौके पर पुरुष पुलिसकर्मियों को बुलाया, सरपंच वहां से फरार हो गया। आरोप है कि सरपंच ने एक मंत्री के यहां से फोन करवा मामले को दबाने का भी प्रयास किया है। नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक गांव का सरपंच शुक्रवार देर शाम छेड़छाड़ के मामले में पैरवी के लिए सेक्टर-16ए स्थित महिला थाना पहुंचा था। आरोप है कि सरपंच सरपंच नशे की हालत में था। सरपंच पुलिसकर्मियों पर अपनी मर्जी से कार्रवाई करने का दबाव बना रहा था। मामले की जांच कर रही पुलिसकर्मी ने इसका विरोध किया तो उसने उस महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस का कहना है कि ऑटो सवार एक लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए महिला थाने में पुरुष पुलिसकर्मियों को बुलाया गया तो वह वहां से फरार हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें