एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 40 हजार
फरीदाबाद। एटीएम मददगार गिरोह ने मदद के बहाने ओल्ड फरीदाबाद में पैसे निकालने गई एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-29 निवासी अंजू झा ने बताया कि दो मार्च को वह सेक्टर-29 चौक के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। वहां पर पहले से ही दो युवक खड़े थे। उन्होंने रुपये निकालने में मदद करने के झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड ले लिया। इस दौरान महिला से उनके एटीएम कार्ड का पिन नंबर भी उन्हें बता दिया। उसके बाद उन्होंने एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया, मगर रुपये नहीं निकले। इस पर वे महिला को एटीएम कार्ड थमाकर चले गए। उसके कुछ देर बाद ही महिला के बैंक खाते से रुपये निकलने के मेसेज उनके मोबाइल फोन पर आने लगे। जब महिला ने अपना एटीएम कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। महिला जब तक अपना कार्ड ब्लॉक करवाती उनके खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो