फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पुलिसकर्मियों ने फिर एक वृद्धा को बनाया शिकार, बालियां ठग ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नकली पुलिसकर्मी बन वृद्धा से ठग ले गए कानों की बालियां

फरीदाबाद। पुलिसकर्मी बन महिलाओं से जेवर ठगने वाले गिरोह ने बृहस्पतिवार को बादशाह खान अस्पताल में दवा लेने आई एक बुजुर्ग महिला की कानों की बालियां व मोबाइल फोन ठग लिया। इससे पहले यह गिरोह सेक्टर-21डी व सेक्टर-16 में भी तीन वारदात कर चुका है। पुलिसकर्मी बनकर ठग लगातार वारदात कर रहे हैं, मगर पुलिस उनको पकड़ने में नाकामयाब हो रही है।
संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 निवासी राजकुमारी खत्री (65) बृहस्पतिवार को बीके अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद बीके अस्पताल में एक दवा नहीं मिलने के कारण वह चौक पर स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेकर जाने लगी तभी पीछे से उन्हें एक युवक ने आवाज लगाई, उसके साथ एक और युवक भी था। उस युवक ने उनसे कहा कि आंटी अभी यहां एक लूट की वारदात हुई है। हम लोग पुलिस से हैं आप अपने गहने उतारकर रख लो। दोनों ने बुजुर्ग महिला की मदद के बहाने उनकी कानों की बालियां उतरवा ली और उसे एक कागज में लपेट कर उन्हें दे दी। साथ ही उनका मोबाइल फोन भी रखवा दिया और कहा कि इसे घर जाकर ही खोलना। महिला ने घर पहुंचकर कागज खोला तो देखा कि कथित पुलिसकर्मियों ने मदद के बहाने उनकी बालियां बदल कर नकली थमा दीं और मोबाइल फोन भी गायब था। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी और पुलिस में शिकायत की गई। थाना एनआईटी पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई कैलाश ने बताया कि आसपास के दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई हैं, मगर उसमें कुछ नहीं मिला। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले भी कर चुके हैं वारदात
19 दिसंबरत :सेक्टर-21डी निवासी बरेली कॉलेज की पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमलदीप सक्सेना (67) से भी नकली पुलिसकर्मी सोने के दो कड़े व एक अंगूठी उतरवा छीन कर ले गए थे।
विज्ञापन

27 दिसंबर : सेक्टर-16 निवासी रमेश देवी (68) से पुराने एसपी ऑफिस रोड पर नकली पुलिसकर्मी उनसे सोने की दो चूड़ियां उतरवाकर ले गए।
27 दिसंबर : सेक्टर-21डी निवासी महिला महेंद्र अरोड़ा ने मार्केट से सामान लेकर घर लौट रही थीं तभी नकली पुलिस वाला बनकर आए दो युवक उनसे सोने की दो चूड़ियां उतरवा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें