फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबार वितरक का मोबाइल छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अखबार वितरक का मोबाइल छीन ले गए बदमाश
बल्लभगढ़। मलेरना रोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित युवक बाजार से घर जा रहा था। गांव मलेरना निवासी संजय ग्रामीण क्षेत्र में अखबार वितरण का काम करता है। बृहस्पतिवार देर शाम वह बल्लभगढ़ बाजार से अपने घर जा रहा था। साइकिल पर सवार संजय जब मलेरना रोड पर पहुंचा तो पीछे से काले रंग की मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। संजय उन्हें पकड़ने के लिए चिल्लाया भी, मगर जब तक लोगों को कुछ समझ आता झपटमार रफूचक्कर हो चुके थे। घटना की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें