फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में छिप कर रहा हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में छिप कर रहा हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बल्लभगढ़। पुन्हाना में युवक की हत्या कर फरीदाबाद में छिपकर रह रहे एक बदमाश को क्राइम ब्रांच बल्लभगढ़ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहा था और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया तथा पुन्हाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। क्राइम ब्रांच प्रभारी नवीन गहलावत ने बताया कि बल्लभगढ़ से मोटरसाइकिल चुराने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए जा रहा था और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने अपना नाम गांव पीमाखेड़ा, पुन्हाना निवासी नदीम बताया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि करीब छह माह पहले उसने पुन्हाना में मोहसीन नाम के युवक की हत्या की थी और उसके बाद से वह फरार चल रहा था। इस दौरान वह फरीदाबाद में अपने ठिकाने बदल बदल कर रहा था और खर्च चलाने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जिला पुलिस ने पुन्हाना पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें