फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी से हुई लूट का मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किराना व्यापारी से हुई लूट का मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा
फरीदाबाद। पिछले दिनों एनआईटी एक नंबर मार्केट में किराना व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। शनिवार एनआईटी एक नंबर मार्केट में डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर ने व्यापारी एकता मंच के साथ बैठक की और व्यापारियों को इस बारे में बताया। बैठक का आयोजन व्यापारी एकता मंच के प्रधान अजय नौनिहाल ने किया।
बैठक में व्यापारियों ने बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की। व्यापारी एकता मंच के पदाधिकारियों ने मार्केट की समस्याओं से भी डीसीपी को अवगत कराया। इनमें जाम की समस्या प्रमुख थी। व्यापारियों ने बाजार में लगी रेहड़ियों को हटवाने की मांग की। इसके अलावा शनिवार व रविवार को दुर्गा शक्ति पुलिस को मार्केट में पैदल मार्च करवाने की अपील की। प्रधान अजय नौनिहाल ने बताया की एक-दो चौक पर अवैध रूप से ऑटो खड़े हो जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। मार्केट में बाहर से आकर दुकान लगाने वाले कई दुकानदार महिलाओं के साथ व्यवहार अच्छा नहीं है। इसके अलावा मार्केट में मुंह ढक कर आने वाले व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों से मिलकर शिकायतों का निवारण करवाएंगे। इससे पूर्व डीसीपी विक्रम कपूर व एसएचओ कोतवाली भारत भूषण ने व्यापारियों के साथ मार्केट में पैदल दौरा किया और सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। इस मौके पर कैलाश नरूला, सुंदर मल्होत्रा, श्याम बांगा, कालू चौधरी, कुलदीप गुलाटी, कमल गौतम, दिनेश माटा, मनीष जैन, अमित खत्री, विनोद अरोड़ा, तनुज अरोड़ा, कैलाश ग्रोवर, बलविंदर सिंह, राजेश, अनूप अरोड़ा, हरबंस लाल, हाकम आहूजा, सुंदर भाटिया, संजय कुकरेजा, राजकुमार ढल, विशाल, खेम बजाज, मन्नू, सतबीर, दान सिंह, जेपी गांधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें