फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में अकेली रह रही युवती ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने फ्लैट में लगाई फांसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-77 स्थित केएलजे सोसायटी के फ्लैट में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूलरूप से जिला बाजपुर, उत्तराखंड निवासी 38 वर्षीय सीमा अविवाहित थी और यहां अकेली रहती थी। वह एक टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी में काम करती थी। उत्तराखंड से आए पिता बलदेव किशन ने बताया कि सोमवार को उनकी सीमा से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था। फोन नहीं मिलने पर वो फरीदाबाद पहुंचे तो फ्लैट बंद मिला। इस पर वे खेड़ीपुल थाना पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस उनके साथ फ्लैट पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो सीमा का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। पूरा कमरा दुर्गंध से भरा हुआ था। जांच अधिकारी एएसआई सज्जन कुमार ने बताया कि आशंका है कि सोमवार को पिता से बात करने के बाद सीमा ने उसी रात फांसी लगा ली थी। चार दिन तक उसका शव फंदे पर लटका रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव लेकर उत्तराखंड रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उस पर कुछ कर्जा था, जिसके चलते वह पिछले काफी समय से परेशान थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें