पल्ला पुल से पांच साल की बच्ची लापता
फरीदाबाद। पल्ला पुल पर अपने दादा के साथ सोई पांच साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई। परिजन पुल के पास ही एक खोखा लगाकर सामान बेचते हैं। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने नहर और उसके आसपास के इलाके में भी सर्च करवाया है। थाना सराय ख्वाजा प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पल्ला पुल के पास नहर के किनारे एक परिवार खोखा डालकर रहता है और छोटा मोटा सामान बेचता है। शनिवार रात को बच्ची अपने दादा के साथ पल्ला पुल पर सोई थी। सुबह जब उसके दादा की आंख खुली तो बच्ची वहां नहीं थी। ब्यूरो