फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम त्रिकोण में युवती ने की थी प्रेमी की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अधजला शव मामले का खुलासा: प्रेम त्रिकोण में युवती ने की थी प्रेमी की पत्नी की हत्या
विज्ञापन


ग्रीन फील्ड कॉलोनी के खाली प्लॉट में मिला अधजला शव इसी कॉलोनी की रहने वाली आरती का था। आरती की हत्या उसके पति दलजीत की प्रेमिका पूजा शर्मा ने मौसेरे भाई रवि के साथ मिलकर 26 मई की रात की थी। हत्यारोपी पूजा शर्मा के मुताबिक आरती की वजह से दलजीत दूर हो गया था। इसलिए उसे मौसेरे भाई के सहयोग से रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।
मालूम हो कि पुलिस को 30 मई 2017 की शाम ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रजाई में लिपटा एक अधजला शव बरामद हुआ था। पीजीआई रोहतक में हुए पोस्टमार्टम में शव से मृतक की पहचान 20-22 वर्षीय युवती के रूप में हुई थी। इसी कॉलोनी में रहने वाली दलजीत ने 26 मई को पत्नी आरती की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर दलजीत से पूछताछ की। तो उसने पूजा शर्मा नाम की युवती से प्रेम संबंध होने की बात बताई थी। कंकाल के पास से बरामद हुई बाली और कपड़ों के अंश पुलिस ने आरती की मां को दिखाए तो उन्होंने यह चीजें आरती की ही होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने पूजा शर्मा पर जांच फोकस की। यूपी के मैनपुरी जिले में रहने वाली पूजा ने आरती की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह दलजीत के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। दस माह पहले वह खुद आरती को नौकरी दिलाने के लिए मैनपुरी से अपने साथ लाई थी। आरती को उसने अपने साथ ही रख लिया। पूजा के मुताबिक अब दलजीत का झुकाव आरती की तरफ होने लगा, यहां तक कि दोनों चोरी छिपे मिलने भी लगे। यह बात सामने आने पर उसने दोनों को समझाया भी था। बावजूद इसके जनवरी 2017 में आरती ने दलजीत से कोर्ट मैरिज कर ली। प्रेमी छिन जाने से नाराज पूजा ने बदला लेने साजिश रच डाली। 25 मई की रात दलजीत ग्रीनफील्ड कॉलोनी में नहीं था। पूजा ने मौसेरे भाई रवि को बुलाया और पिछले दरवाजे से आरती के फ्लैट में दाखिल हुई। यहां दोनों ने सोती हुई आरती के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। सुबूत मिटाने के लिए दोनों ने शव को फ्लैट के पीछे खाली प्लॉट में फेक दिया ऊपर से बोरे, पॉलीथिन, रजाई आदि डाल कर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन की रिमांड पर आरोपी
पुलिस ने पूजा व रवि शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट आलोक आनंद की कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपियों से रिमांड के दौरान मर्डर में प्रयोग किया गया दुपट्टा, आरती का मोबाइल, पर्स व कागजात बरामद करने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें