फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी मंगा लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी मंगा लूटी
बल्लभगढ़। टेस्ट ड्राइव के बहाने छह युवक गाड़ी चालक से मारपीट कर डस्टर गाड़ी छीनकर ले गए। गाड़ी दिल्ली के एक शोरूम से टेस्ट ड्राइव के लिए सेक्टर-तीन मंगाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांधी कॉलोनी निवासी विक्रम वर्मा ओखला दिल्ली स्थित एक कार के शो रूम में काम करते हैं। उनके पास शुक्रवार को फरीदाबाद से एक फोन आया उन्हें गाड़ी खरीदनी है। फोन करने वाले ने उन्हें डस्टर कार लेकर सेक्टर-3 बुलाया। वहां पहुंचने पर विक्रम के साथ कार में व्यक्ति बैठ गया। कार में बैठना वाला आदमी उसे तिगांव रोड स्थित सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि केजीपी पर गांव मौजपुर के पास उन्हें चार युवक मिले। टेस्ट ड्राइव ले रहे व्यक्ति ने उनके साथ मिलकर विक्रम को पीटा और कार छीन कर फरार हो गए। विक्रम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में एक सोनेश भाटी है, जो उसका पुराना ग्राहक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें