एटीएम मददगार गिरोह के दो आरोपी पकड़
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बड़खल ने एटीएम मददगार गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे 52 हजार रुपये छह बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी एटीएम के आसपास घूमते रहते थे और बुजुर्ग व महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया आरोपियों का नाम पलवल के घाघोट निवासी जितेंद्र और वसीम है। आरोपियों से चार वारदात सुलझ गई हैं। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी एटीएम मशीन में पैसे निकलवाने आने वाली महिलाओं व बुजुर्गों को निशाना बनाते थे। लोग जैसे ही एटीएम में पिन नंबर डालते थे, उसे देख लेते और फिर उनकी मदद करने या फिर कार्ड देखने के बहाने उनका कार्ड बदलकर दूसरा पकड़ा देते थे। लोगों के जाने के बाद एटीएम कार्ड की मदद से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 हजार रुपये बरामद किए हैं। इनके पास छह अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। ब्यूरो