फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से शराब बिकवाने के आरोप में मां गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बच्चों से शराब बिकवाने के आरोप में मां गिरफ्तार
फरीदाबाद। थाना पल्ला क्षेत्र में अपने बच्चों से शराब बिकवा रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया है, जिसके मकान में वह महिला किराए पर रह रही थी। पल्ला थाने के जांच अधिकारी एएसआई भजनलाल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि तिलपत क्षेत्र में एक महिला अपने बच्चों से शराब बिकवाती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो पता चला कि आरोपी महिला के चार बच्चे हैं। उसका पति साथ नहीं रहता है। ऐसे में वह अवैध रूप से शराब बेचती है और अपने बच्चों से भी बिकवाती है। पुलिस ने आरोपी महिला रेखा व उसके मकान मालिक मनोज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें