फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र हत्याकांड में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जितेंद्र हत्याकांड में एक गिरफ्तार
बल्लभगढ़। आदर्श नगर में बृहस्पतिवार रात दुकानदार जितेंद्र सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के एक आरोपी भरतपाल को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे शनिवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं। बृहस्पतिवार रात आदर्श नगर निवासी जितेंद्र सिंह दो पक्षों के झगड़े में बीच बचाव करने गया था। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया और जितेंद्र पर चाकूओं से कई वार किए। हमले में जितेंद्र के चाचा का लड़का आजाद, पड़ोसन राजेश व जितेंद्र भाटी भी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में मनीष, हेमंत, राहुल व भरतपाल सहित कई अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम आरोपी भरतपाल को गिरफ्तार कर लिया था। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें