फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति साफ करने के बहाने घर में घुसे ठग चूड़ियां लेकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मूर्ति साफ करने के बहाने सोने की चूड़ियां ठगी
फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-46 में मूर्ति साफ करने के बहाने आए दो युवक महिला के हाथ से सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-46 निवासी कल्पना अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह और उनकी घरेलू सहायिका गीता घर पर थी। उनकी सहायिका रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी ने गेट की घंटी बजाई। इस पर कल्पना अग्रवाल ने दरवाजा खोला तो युवक बोला की वह मूर्तियां, नल व शीशा साफ करता है। युवक ने मूर्ति साफ करके भी दिखाई। इस पर वह युवक महिला के पीछे-पीछे घर में आ गया, जबकि उसका एक साथी बाहर ही खड़ा रहा। महिला ने बताया घर में आने के बाद युवक ने उनके हाथ पर कोई लाल पाउडर डाला और हाथ में पहनी हुई सोने की चूड़ियां उतारकर बाहर की ओर भाग निकला। दोनों महिलाओं ने उनका पीछा भी किया, मगर दोनों तब तक वहां से सेक्टर-21 सी की गलियों में ओझल हो गए। दोनों महिलाओं ने उनकी तलाश की मगर पता नहीं चला। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें