विक्षिप्त के साथ किया कुकर्म
बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज में कार्यरत एक चालक ने अपने ही गांव के विक्षिप्त युवक को डिपो में बने शौचालय में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान वहां पहुंचे एक प्रशिक्षु चालक ने उसे देख लिया और पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हरियाणा रोडवेज में कार्यरत चालक मिश्रीलाल शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर आया था। इस दौरान उसके साथ मानसिक रूप से विक्षिप्त कमजोर एक युवक भी था। आरोप है कि मिश्रीलाल युवक को कुछ खिलवाने का लालच देकर अपने साथ ले आया था। यहां वह उसे दिन में बस अड्डे में बने एक शौचालय में ले गया और उसके साथ कुकर्म करने लगा। इसी दौरान वहां एक प्रशिक्षु चालक श्याम पहुंच गया। उसने मिश्रीलाल को गलत काम करते हुए देख शोर मचा दिया। इस पर वहां भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना बस अड्डा पुलिस चौकी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिश्रीलाल को हिरासत में ले लिया। बाद में श्याम लाल की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।