फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-23-24 डिवाइडिंग रोड पर हिंद हार्डवेयर स्टोर का ताला तोड़कर चोर करीब एक लाख रुपये नकद व लाखों रुपये का हार्डवेयर का सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों का सुराग लगाना शुरू कर दिया है। सेक्टर-55 निवासी कोमल तोसनीवाल की सेक्टर-23-24 डिवाइडिंग रोड पर हिंद हार्डवेयर के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। गत 16 जनवरी की रात कोमल तोसनीवाल अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे 1.10 लाख रुपये नकद के अलावा हार्डवेयर का सामान कटिंग नोजल, ब्रास फिटिंग, न्यू मीट्रिक फिटिंग, हाई स्पीड ब्लेड, कटिंग ब्लेड के अलावा कीमती सामान चोरी कर लिया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सतपाल ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें