फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश कुमारी की मौत की जांच टली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बुजुर्ग प्रकाश कुमारी की मौत की जांच टली
फरीदाबाद। वृद्धा आश्रम की प्रकाश कुमारी की मौत बीके सिविल अस्पताल की लापरवाही से हुई या नहीं, इसकी जांच अब मंगलवार को की जाएगी। मामले की शिकायत सीएम विंडो पर जाने के बाद संबंधित अधिकारियों की जांच अनंत कांत भाटिया की देखरेख में डॉ. शशी गांधी कर रही हैं। शुक्रवार को संबंधित अधिकारी अंनतकांत भाटिया की उपलब्धता न होने के कारण मामले की यह जांच अब मंगलवार को की जाएगी। इस मामले में सिविल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाने वाले वृद्धा आश्रम संचालक कृष्ण लाल बजाज को भी मामले की सूचना दे दी गई है। अगले सप्ताह मामले की जांच के बाद ही ये सुनिश्चित हो पाएगा कि प्रकाश कुमारी की मौत के पीछे क्या कारण रहे। वृद्धा आश्रम संचालक कृष्ण लाल बजाज का कहना है कि ताऊ देवीलाल वृद्धा आश्रम के सभी बुजुर्गों के इलाज में सिविल अस्पताल लापरवाही बरतता है। यही कारण है कि प्रकाश कुमारी की भी मौत हो गई। वहीं प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. विरेंद्र यादव का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। संबंधित अधिकारी की उपलब्धता पर ही जांच आगे बढ़ाई जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें