फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर डॉक्टर समेत दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। युवक के मौत मामले में तिगांव थाना पुलिस ने एक डॉक्टर समेत दो के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस आयुक्त को एक शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि बेटी सुमन के लिए लड़का देखने के लिए आरोपी भाई संजय के साथ सुनपेड गया था। 11 दिसंबर 2020 को बेटा विक्रम सुनपेड गया था। जहां पता चला कि संजय ने रिश्ता किसी और के साथ करा दिया। इससे बेटा परेशान हो गया। पिता का आरोप है कि घर आने पर बेटे विक्रम को उल्टियां होने लगी। पत्नी अनीता ने संजय को फोन किया और कहा कि विक्रम की तबीयत खराब है। उसने कोई जहरीला पदार्थ ले लिया है। इसके बाद आरोपी संजय ने आरोपी डॉ. सुरेंद्र भाटी के नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। 15 दिसंबर 2020 तक डॉक्टर ने भर्ती रखा। बाद में बेटे को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस दौरान ही बेटे विक्रम में सारी बातें बताई कि चाचा संजय की वजह से जहर लिया है। 20 दिसंबर उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई। पीड़ित सदमे में चला गया और जनवरी में पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। इसके बाद जांच करने पर बुधवार को केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें