बल्लभगढ़। सेक्टर-10 में फेसबुक पर खाने के डिस्काउंट देने के बहाने एक व्यक्ति से दो बार में 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पंकज बंसल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान खाने के ऑर्डर पर छूट का ऑफर दिखाई दिया। उन्होंने लिंक खोला। कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने फोन कर छूट के रुपये देने के बात कहने लगा। इसके बाद आरोपी ने उनके फोन पर एक लिंक भेज दिया और ओटीपी पूछने लगे। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के झांसे में आ गया और ओटीपी बता दी। उनके खाते से दो बार में 50 हजार रुपये की रकम निकलने का मैसेज आया। संवाद