फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास गांधी कालोनी में पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह रवि, मोनी, राजू, शनि और गोलू उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में आते ही विजय, उनके बेटे विकास और पत्नी पर हमला कर दिया। विजय की आरोपियों के साथ कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते उनके परिवार पर हमला किया गया है। मारपीट में परिवार को घायल करने के बाद पीड़ित विजय से दो हजार रुपये छीन लिए व जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें