संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने थाना सराय ख्वाजा में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सुरेश कुमार को सेक्टर-45 से चोरीशुदा बाइक सहित काबू किया। वहीं, थाना सेक्टर-8 में दर्ज एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जतिन को मेवला क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि जतिन पर पहले भी लूट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।