फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को क्रिक 11 और फायर क्रिकेट क्बल के बीच एक मुकाबला खेला गया। 20 ओवर के इस मैच में फायर क्रिकेट क्बल ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट खोकर 150 रन बनाए। 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिक 11 ने यह मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर लिया। संवाद