फरीदाबाद। परिवर्तन योजना के तहत जिले में अब तक 4,716 वाहनों का पंजीकरण पोर्टल पर हो चुका है। इनमें 621 यात्री बसें और 4,095 मालवाहक वाहन शामिल हैं। योजना के तहत पात्र वाहन मालिकों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की टीमें जागरूकता अभियान चला रही हैं। वाहन मालिकों को योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी मुनीष सहगल ने बताया कि पात्र वाहन मालिकों को परिवर्तन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वाहन मालिकों को योजना की प्रक्रिया से अवगत कराना और पंजीकरण संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करना है।ब्यूरो