संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले में हरियाणा स्टेट लीगल अथॉरिटी की ओर से लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में हालसा का विशेष स्टॉल लगाया गया। अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि इस स्टॉल के माध्यम से मेले में आने वाले आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस बार उनका विषय पर्यावरण को बचाना है।