फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर हंगामा, चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों घटनाएं 24 मई की हैं, जिनमें आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और एक्साइज एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहली कार्रवाई पल्ला चौक स्थित शराब ठेके के पास शाम करीब सात बजे की गई। पुलिस गश्त के दौरान दो व्यक्ति शराब पीकर आपस में विवाद करते व हंगामा करते मिले। पूछताछ में उनकी पहचान सूर्या विहार निवासी सुभाष चंद और चौहान कॉलोनी निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई। वहीं दूसरी कार्रवाई रात करीब 10:10 बजे गुप्ता चौक स्थित शराब ठेके के पास हुई। यहां पुलिस ने दिल्ली निवासी केशव देव और किशोर कुमार को सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर झगड़ा करते पकड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें