फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाय चोरी करने वाला धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा बाईपास रोड स्थित डेयरी से गाय चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने 24 मई को गांव सेहडावक (सिडाक) निवासी ललित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार नई दिल्ली निवासी यशविंदर ने शिकायत दी थी कि 21 अप्रैल को उसके डेयरी से सात गायें गायब मिलीं। जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी ललित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 हजार रुपये, दो गाय और एक बछड़ा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह रात के समय डेयरी से गायों को खोलकर अपने गांव ले गया था। बाद में उसने दो गाय और दो बछड़ों को 45 हजार रुपये में बेच दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें