नूंह। सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मालब रोड पर गोकशी की साजिश को नाकाम करते हुए एक बैल और एक बछिया को बरामद किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालब गांव निवासी ईसुफ उर्फ काला चोरी-छुपे गोधन को राजस्थान ले जाकर गोकशी की तैयारी में है। सूचना पर पुलिस टीम ने रानिका गांव के पास किकरों में दबिश दी। पुलिस वाहन देखकर आरोपी पशुओं को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने भूखे-प्यासे बंधे दोनों पशुओं को कब्जे में लेकर सुरक्षित कराया। थाना सदर नूंह पुलिस ने हरियाणा गौसंरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद