फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गौकशी की कोशिश नाकाम, गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नहेदा गांव में एक मकान से गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम को सूचना मिली कि नहेदा गांव निवासी उस्मान, शौकिन और जावेद गोकशी के अवैध धंधे में लिप्त हैं। आरोप है कि आरोपियों ने मीठी ईद के मौके पर एक गोवंश को अपने घर में बांध रखा है और उसकी हत्या की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को आता देख आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस ने तलाशी के दौरान मौके से एक गोवंश को बरामद कर उसे सुरक्षित गोशाला भिजवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें